34 शाखा सभाओं के अध्यक्षों की मौजूदगी में निर्विरोध निर्वाचन, गोपनीयता की दिलाई शपथ

केकड़ी 10 अगस्त -अखिल भारतीय श्री खाण्डल विप्र महासभा के अजमेर जिला अध्यक्ष पद के चुनाव पुष्कर स्थित महासभा कार्यालय में सम्पन्न हुए। चुनाव में ओमप्रकाश चोटिया पुत्र रामेश्वर प्रसाद चोटिया, अजगरा केकड़ी ने लगातार दूसरी बार अजमेर जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की।
महासभा के संरक्षक कैलाशचन्द बढारडा ने बताया कि अजमेर जिले की 34 शाखा सभाओं के अध्यक्षों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष जिला अध्यक्ष पद के लिए केवल ओमप्रकाश चोटिया का आवेदन प्राप्त हुआ। निर्धारित समयावधि समाप्त होने तक किसी अन्य प्रत्याशी का आवेदन नहीं आने पर निर्वाचन अधिकारी अमृतलाल काछवाल ने ओमप्रकाश चोटिया को अजमेर जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
इसके बाद 34 उपशाखा सभाओं के अध्यक्षों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रदेश संचालक समिति के महामंत्री अशोक खाण्डल, मदन नवहाल, राकेश कुमार, सुरेश चंद, कैलाशचन्द बढारडा मेवदाकला, राजेन्द्र प्रसाद उणियारा, छीतर फतेहगढ़ सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश चोटिया ने अपने निर्विरोध निर्वाचन पर समाजबंधुओं का आभार जताया। उन्होंने समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
