बघेरा से 500 कांवड़ यात्रियों का जत्था बिसलपुर रवाना

वराह सरोवर के जल से 10 अगस्त को गोकणेश्वर महादेव का करेंगे जलाभिषेक, जगह-जगह हुआ स्वागत
केकड़ी, 9 अगस्त। बघेरा गांव से शनिवार को करीब 500 कांवड़ यात्रियों का जत्था टोंक जिले के बिसलपुर स्थित गोकणेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्री केकड़ी के वराह मंदिर स्थित वराहसरोवर से जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे तथा भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे।

बघेरा से गोकणेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर रवाना होते श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे गांव से हुई। इससे पहले डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस सदर बाजार, सलारी गेट, खटीक मोहल्ला, माली मोहल्ला और टोड़ा गेट होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।यात्रा में श्रद्धालु 11 किलो, 21 किलो और 51 किलो तक की कांवड़ लेकर शामिल हुए। छैल बिहारी नवयुग मंडल, चारभुजा मंडल, सलारी गेट नवयुग मंडल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। बघेरा गांव के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।बजरंग दल कार्यकर्ताओं की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। वहीं बजरंग दल बघेरा और छैल बिहारी नवयुग मंडल के कार्यकर्ता जेसीबी पर सवार होकर कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करते नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजते रहे।कांवड़ यात्री निर्धारित यात्रा पूरी करने के बाद 10 अगस्त को बिसलपुर स्थित गोकणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर वराहसरोवर के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *