
केकड़ी। गुलाबपुरा स्थित गांधी टीटी कॉलेज में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के तत्वावधान में आयोजित 39वीं अंतरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में केकड़ी के केशव विद्यापीठ कॉलेज की महिला वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मुकाबले में केशव विद्यापीठ की टीम ने सोफिया कॉलेज, अजमेर की टीम को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, आपसी तालमेल और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की। टीम की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
टीम की सफलता पर टीम मैनेजर विशाल सेन, प्राचार्य मोनू शर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही सेमीफाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि टीम आगामी मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेगी।
