चाय की टपरी में घुसा अनियंत्रित टेंपो, पांच बाइक क्षतिग्रस्त

केकड़ी, 9 अगस्त। बघेरा बाईपास स्थित ब्राह्मणी माता मंदिर के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को रौंदता हुआ चाय की टपरी में जा घुसा। हादसे में चार-पांच मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि टेंपो की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए केकड़ी जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार टेंपो चालक जीतू दरोगा निवासी हरियाली टेंपो में घोड़ी लेकर मेवड़ा से कोहड़ा (हमीरपुर) की ओर जा रहा था। टेंपो में तीन अन्य लोग भी सवार थे, जिन्हें हादसे में हल्की चोटें आईं। बताया जा रहा है कि ब्राह्मणी माता मंदिर के सामने अचानक टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चार-पांच मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते हुए चाय की टपरी में जा घुसा।

बघेरा में अनियंत्रित होकर चाय की टपरी में घुसा टेंपो, क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलें और घटनास्थल का जायजा लेती पुलिस।

लहादसे के समय चाय की टपरी में करीब दो दर्जन लोग बैठे हुए थे। गनीमत रही कि टेंपो की चपेट में आने से अधिकांश लोग बाल-बाल बच गए, अन्यथा हादसा गंभीर रूप ले सकता था। टक्कर से चाय की टपरी और वहां खड़ी मोटरसाइकिलों को काफी नुकसान पहुंचा।घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *