कजोड़ मल दूड़िया होंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, आगामी दिनों में तैयार होगी मतदाता सूची

केकड़ी 10 अगस्त -अखिल भारतीय रेगर महासभा की अति आवश्यक कोर कमेटी एवं पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को जयपुर स्थित महासभा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महासभा के आगामी राष्ट्रीय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से आगामी 29 नवंबर को अखिल भारतीय रेगर महासभा के राष्ट्रीय चुनाव करवाने की घोषणा की गई। चुनाव के लिए कजोड़ मल दूड़िया को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही आगामी दिनों में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई। बैठक में महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ राजस्थान के अजमेर, केकड़ी, मेवदाकलां, सरवाड़, सावर, सांपला सहित अनेक क्षेत्रों एवं गांवों से आए समाजबंधुओं ने भाग लिया।महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी महावीर कांसोटिया केकड़ी ने बताया कि अखिल भारतीय रेगर महासभा का कार्यकाल 29 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद समय पर राष्ट्रीय चुनाव नहीं करवाए जाने के कारण महासभा के कई पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों एवं समाजबंधुओं में नाराजगी थी। बैठक के दौरान कई पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष चुनाव में देरी को लेकर अपनी नाराजगी एवं आक्रोश व्यक्त किया।महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर लाल नारोलिया एवं लीलावती वर्मा ने बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चुनाव की तिथि घोषित करने के साथ ही निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ सके।पदाधिकारियों की मांग एवं सुझावों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए 29 नवंबर को अखिल भारतीय रेगर महासभा के राष्ट्रीय चुनाव करवाने की घोषणा की।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए कजोड़ मल दूड़िया को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही आगामी दिनों में महासभा की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने ध्वनि मत से निर्णय का समर्थन किया।बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके मोहनपुरिया, राष्ट्रीय महासचिव बद्री नारायण झिंगोनिया, आरके रेगर, नीरज कुमार तोणगरिया, सुरेंद्र कुमार जलुथरिया, कोषाध्यक्ष रमेश जलुथरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी महासभा के चुनाव एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे।बैठक में महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम मोर्या, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके मोहनपुरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर लाल नारोलिया, लीलावती उदेनिया, रामकिशोर रेगर, सुरेंद्र जलुथरिया, भानू खोरवाल सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी एवं समाजबंधु मौजूद रहे।
