बीएससी नर्सिंग की दो रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

केकड़ी। राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान केकड़ी में बीएससी नर्सिंग सत्र 2026-27 में रिक्त रही दो सीटों पर प्रवेश के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि आरयूएचएस जयपुर की तृतीय काउंसलिंग के बाद रिक्त रही सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

अभ्यर्थी 26 अगस्त को सुबह 8 बजे से 27 अगस्त शाम 5 बजे तक संस्थान कार्यालय से निर्धारित 1500 रुपए शुल्क जमा कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन आरयूएचएस जयपुर द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम 28 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक संस्थान के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया जाएगा। संस्थान प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन करने की अपील की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *