केकड़ी, 7 अगस्त-अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला अजमेर के चुनाव प्रेम मैरिज गार्डन, अजमेर-जयपुर बाईपास, केकड़ी में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चुनाव परिणाम के अनुसार जिलाध्यक्ष पद पर कालूराम बैरवा (सराना), जिला महामंत्री पद पर शिवराज बैरवा (डबरेला), केकड़ी तहसील अध्यक्ष पद पर कानाराम बैरवा, महामंत्री पद पर सीताराम बैरवा, सरवाड़ तहसील अध्यक्ष पद पर देवराज बैरवा, महामंत्री पद पर राजेंद्र बैरवा, अजमेर तहसील अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार तथा महामंत्री पद पर पवन कुमार बैरवा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
अजमेर संभाग चुनाव अधिकारी डॉ. श्यामलाल बैरवा एवं जिला चुनाव अधिकारी डॉ. रामदयाल बैरवा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मनोनीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारीलाल, संरक्षक रामलाल बैरवा, उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, संगठन मंत्री दौलत कुमार तथा प्रचार मंत्री सत्यनारायण बैरवा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 11 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से तीन प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद शेष सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान किशनलाल बैरवा, सुरेश बैरवा, लालाराम बैरवा, नारायणलाल बैरवा, प्रभातीलाल बैरवा, रामचंद्र बैरवा, श्योजीराम बैरवा, मेवालाल बैरवा, रमेश बैरवा, लेखराज बैरवा, ललित जारेवाल, राधाकिशन बैरवा, महावीर बैरवा, हजारीलाल बैरवा, रामराज बैरवा सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।