पीएम का लाइव संबोधन सुन नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प, केकड़ी कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली सामूहिक शपथ

केकड़ी, 2 अगस्त स्थानीय राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन से जुड़कर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया तथा सामूहिक रूप से नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

केकड़ी राजकीय महाविद्यालय में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुनते छात्र-छात्राएं एवं नशा मुक्त भारत की सामूहिक शपथ लेते शिक्षक-विद्यार्थी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि राजकीय कृषि महाविद्यालय केकड़ी के प्राचार्य प्रो. चेतन रेगर ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के कारणों तथा इसके सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एल. मीणा ने नशे के विभिन्न रूपों और उससे बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। प्रो. मनोज ढाका ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए विद्यार्थियों से मानसिक रूप से मजबूत बनने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद पाराशर ने किया।भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग की निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले सत्संग एवं भक्ति सत्र का आयोजन किया गया, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक वातावरण बना। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में ‘नशा मुक्त युवा प्रतिज्ञा’ ली।ठीक सुबह 11 बजे एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद एवं लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे विद्यार्थियों ने गंभीरता और उत्साह के साथ सुना।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहायक प्रोफेसर विकास कुमार, ज्योति मीणा, डॉ. शहजाद अली, मनोज ढाका, तनु बसवाल, प्रवीण वर्मा, एकता नेहरा, पुष्पेंद्र यादव, सुमन मीणा सहित मंत्रालयिक स्टाफ के गणपत जाट, सुरेश जाट, विनोद साहू एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *