नयागांव में सजेगा देवनारायण भगवान का भव्य दरबार



16 सितंबर की रात भजन-भक्ति से सराबोर होगा मेला ग्राउंड, 17 को विशाल मेला एवं भंडारा

केकड़ी -लोक आस्था और श्रद्धा के आराध्य भगवान श्री देवनारायण के जयकारों से नयागांव मीणों का एक बार फिर भक्तिमय होने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री देवनारायण भगवान का विशाल मेला एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।भादवा सुदी पंचमी, बुधवार 16 सितंबर को मेला ग्राउंड नयागांव मीणों का में रात 9.15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। सुप्रसिद्ध भजन गायक राजू रावल, पुरण गुर्जर, हंसराज गुर्जर एवं रामहेत गुर्जर अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से भगवान देवनारायण की महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं हंसा रंगीली, एंजल, राधिका, पूजा राजस्थानी, रमेश कुमावत एवं संवार की डांस एवं कॉमेडी प्रस्तुतियां कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भरेंगी।भादवा सुदी षष्ठी, गुरुवार 17 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे से विशाल मेला एवं भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण के दर्शन करने पहुंचेंगे। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।आयोजन को लेकर श्री देवनारायण विकास एवं प्रबन्धन समिति तथा ग्रामवासियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। दो दिवसीय आयोजन में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित मेले एवं भंडारे में शामिल होकर भगवान श्री देवनारायण का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *