शिक्षिका नीतू झारोटिया ने पूर्ण किया शोध कार्य, हिंदी साहित्य में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

केकड़ी 25 सितंबर – शिक्षिका एवं साहित्यकार नीतू झारोटिया ने हिंदी विषय में अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर शैक्षणिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर से “मधु कांकरिया के उपन्यासों में यथार्थ बोध” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। यह शोध कार्य शोध निर्देशक डॉ. सविता टाक के निर्देशन में संपन्न हुआ।नीतू झारोटिया वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोहड़ा में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। अध्यापन की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही वे साहित्य लेखन से भी निरंतर जुड़ी हुई हैं। उनकी कविताएं एवं आलेख देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। साहित्यिक क्षेत्र में उनके लेखन को विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मान-पत्रों से भी नवाजा जा चुका है।नीतू झारोटिया ने पारिवारिक एवं व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच शोध कार्य पूरा किया। अध्यापन कार्य के साथ शोध के लिए समय निकालना उनके धैर्य, परिश्रम और साहित्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शोध कार्य पूरा करने के इस सफर में उनके माता-पिता एवं भाई का विशेष योगदान रहा। परिवार ने उनके करियर और शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग एवं प्रेरणा दी।शोध कार्य पूर्ण होने पर परिवारजनों, सहकर्मियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने नीतू झारोटिया को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

शोध कार्य पूर्ण करने के बाद शिक्षिका एवं साहित्यकार नीतू झारोटिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *