केकड़ी मंडी में सरसों के भाव रुपय 8,057 तक पहुंचे, जीरा रुपय 18 हजार प्रति क्विंटल बिका

केकड़ी, 20 जुलाई। केकड़ी कृषि उपज मंडी में सोमवार को विभिन्न कृषि जिंसों की अच्छी आवक रही। गुणवत्ता के अनुसार फसलों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सरसों का अधिकतम भाव लेब-42 में रूपय 8,057 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि जीरा रुपए 15,000 से रुपए 18,000 प्रति क्विंटल तक बिका।

मंडी में चना रुपए 5,400 से रूपय 5,725, कलौंजी रुपए 14,000 से रुपए 17,500, सौंफ रुपए 6,000 से ₹10,000, धनिया रुपए 9,000 से ₹13,000 तथा अजवाइन रुपए 12,000 से रुपए 14,500 प्रति क्विंटल के भाव रही।



अन्य फसलों में गेहूं रुपए 2,441 से रुपए 2,600, जौ रुपए 2,300 से रुपए 2,500, नया मूंग रुपए 6,500 से रुपए 7,500, उड़द रुपए 8,000 से रुपए 9,500, देसी नई ज्वार ₹रुपए 5,500 से रुपए 6,300, ग्वार रुपए 5,000 से रुपए 5,900 तथा तारामीरा रुपए 5,900 से रुपए 6,200 प्रति क्विंटल के भाव दर्ज किए गए।

व्यापारियों के अनुसार मंडी में फसलों की गुणवत्ता के आधार पर भाव निर्धारित हुए तथा दिनभर खरीद-बिक्री का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *