बीसलपुर बांध में जलस्तर घटा, 11 दिन में 0.69 टीएमसी पानी कम हुआ

केकड़ी 21 जुलाई। बीसलपुर बांध में लगातार हो रही हल्की बारिश के बावजूद जल भंडारण में गिरावट दर्ज की गई है। 21 जुलाई सुबह 6 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार बांध का जलस्तर 313.61 मीटर दर्ज किया गया, जबकि जल भंडारण 25.596 टीएमसी (कुल क्षमता का 66.13 प्रतिशत) है।
इससे पहले 10 जुलाई को सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 313.71 मीटर था और जल भंडारण 26.286 टीएमसी (कुल क्षमता का 67.92 प्रतिशत) दर्ज किया गया था।इस प्रकार पिछले 11 दिनों में बांध का जलस्तर 0.10 मीटर तथा जल भंडारण 0.690 टीएमसी घटा है। इस दौरान 21 जुलाई को 3 मिमी तथा 10 जुलाई को 13 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं मानसून की अब तक की कुल वर्षा 342 मिमी हो चुकी है, जो 10 जुलाई को 339 मिमी थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश होने पर जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *