
देवलिया खुर्द के छात्र ने बढ़ाया विद्यालय का मान, उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर
केकड़ी। खेल मैदान में प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर देवलिया खुर्द के छात्र देशराज गुर्जर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए लंबी कूद स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया है। केकड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवलिया खुर्द का गौरव बढ़ा है।
देशराज गुर्जर की इस उपलब्धि को उनकी खेल प्रतिभा और बेहतर प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना छात्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
