
केकड़ी में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, चेयरमैन-वाइस चेयरमैन सहित निर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन
केकड़ी। वैष्णव समाज को शिक्षा, संगठन और संस्कारों के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी प्रभावी भागीदारी बढ़ानी होगी। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक प्रतिनिधित्व समाज की आवाज को मजबूती देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज के युवा राजनीति में आगे आएं और निर्वाचित जनप्रतिनिधि समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह बात रविवार को वैष्णव छात्रावास केकड़ी परिसर में आयोजित वैष्णव जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कही।
वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित समारोह में विभिन्न नगर निकायों में निर्वाचित वैष्णव समाज के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं पार्षदों का साफा, माला, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में जहाजपुर चेयरमैन अलकेश वैष्णव, गुलाबपुरा चेयरमैन विष्णु देवी वैष्णव तथा हम्मीरगढ़ वाइस चेयरमैन जगदीश वैष्णव का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया।
इसके साथ ही शाहपुरा की दीपिका वैष्णव, किशनगढ़ की हेमलता वैष्णव, गुलाबपुरा के पिंटू देवेंद्र वैष्णव, नसीराबाद के विशाल वैष्णव, किशनगढ़ के हनुमान वैष्णव, केकड़ी के मोहित वैष्णव एवं आशाराम वैष्णव सहित अन्य निर्वाचित पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।
शिक्षा-संगठन के साथ राजनीति में भी मजबूत हो समाज
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति के लिए केवल सामाजिक एकता ही पर्याप्त नहीं है। शिक्षा, संस्कार और रोजगार के साथ राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत प्रतिनिधित्व भी जरूरी है। जनप्रतिनिधि समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
वक्ताओं ने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक गतिविधियों के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा और संगठन के माध्यम से तैयार कर राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जाने चाहिए।
मंच पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
समारोह में उत्तम वैष्णव, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा महासभा, बिरदी चंद वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव महासभा, सीताराम वैष्णव, अध्यक्ष वैष्णव छात्रावास केकड़ी, बजरंग दास वैष्णव, महासभा केकड़ी, चंद्र प्रकाश वैष्णव, अध्यक्ष चौमालीसा प्रथम, रामधन वैष्णव, शेषपुरा चौमालीसा द्वितीय तथा जगदीश वैष्णव बघेरा मंचासीन रहे।
युवा संगठन की रही अहम भूमिका
कार्यक्रम के आयोजन में वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के अध्यक्ष जे.पी. वैष्णव, सचिव धर्मराज वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष संजय वैष्णव सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।समारोह में किशन वैष्णव, शंकर मालेड़ा, राहुल वैष्णव, हनुमान बैरागी, प्रभुदयाल, बुद्धि प्रकाश, भगवान, सागर, द्वारका प्रसाद, आदित्य, अनुराग, महेश, सुनील, आशीष, मनोज, दिनेश, तेजमल, लाभचंद, दुर्गेश, राजकुमार, दीपक, धर्मराज, देवीशंकर, अमित एवं नवल किशोर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
पत्रकारों की भी रही मौजूदगी–कार्यक्रम में वैष्णव समाज से जुड़े पत्रकार रामकिशन वैष्णव गुलाबपुरा, उमाशंकर, बालमुकुंद एवं गोविंद वैष्णव भी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में समाजबंधुओं ने जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
