नशे को बीमारी समझकर करें समाधान, युवाओं को जागरूक होने की जरूरत : डॉ. मीणा

केकड़ी के राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ लेते छात्र-छात्राएं।

केकड़ी। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में ‘नई किरण नशा मुक्ति केंद्र’ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति कार्यक्रम एवं व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होम्योपैथिक कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार मीणा एवं सहायक आचार्य डॉ. प्रकाश मुख्य वक्ता रहे।

कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार मीणा ने विद्यार्थियों के साथ इंटरेक्टिव मेथड के माध्यम से संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशे को केवल बुरी आदत के रूप में नहीं, बल्कि एक बीमारी के रूप में समझकर उसका समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के व्यावहारिक उपाय बताते हुए जागरूकता को इसका महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं स्नेहल एवं हंसा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन एवं आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक आचार्य माया पारीक के स्वागत भाषण से हुई। मंच संचालन NSS प्रभारी डॉ. आनंद पाराशर ने किया।

अंत में ‘नई किरण नशा मुक्ति केंद्र’ के प्रभारी एवं सहायक आचार्य मनोज कुमार ढाका ने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य विकास चौधरी, तनु बसवाल, प्रवीण वर्मा, पुष्पेंद्र यादव सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *