
केकड़ी 1अक्टूबर-ग्राम देवगांव में गुरुवार को खेत पर कार्य करते के दौरान किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवगांव निवासी मेवालाल गुर्जर पुत्र रंगलाल गुर्जर उम्र 53 वर्ष अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे इसी दौरान मेवालाल गुर्जर अचेत हो गए।खेत पर अन्य काम करने वालों ने मेवालाल को लेकर देवगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने केकड़ी जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। केकड़ी जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों को दिखाया तब तक उसकी मौत हो गई। परिवार जनों ने इस मामले को लेकर केकड़ी पुलिस सिटी थाना में जानकारी दी। केकड़ी सिटी पुलिस थाना के मौके पर पहुंचे कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया वही पुलिस में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की।