बीसलपुर बांध में बम्पर पानी की आवक, त्रिवेणी नदी 5.10 मीटर के उफान पर

भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का असर, इस मानसून सीजन के सबसे तेज वेग से बह रही त्रिवेणी

भीलवाड़ा जिले के अमरपुरा चैनपुरा बनास पुलिया पर 3 फीट पानी।

केकड़ी -बीसलपुर बांध से खुशखबर है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के बाद बांध में पानी की जबरदस्त आवक शुरू हो गई है। बांध तक पानी पहुंचाने वाली त्रिवेणी नदी भी उफान पर बह रही है। त्रिवेणी नदी का जलस्तर करीब 5.10 मीटर दर्ज किया गया है, जो इस मानसून सीजन में अब तक का सबसे ऊंचा वेग बताया जा रहा है।
भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश का सीधा असर बीसलपुर बांध के जलभराव क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इसके चलते बांध के गेज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बांध का गेज बढ़कर 313.57 आरएल मीटर पहुंच गया है।
बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। वर्तमान जलस्तर के अनुसार बांध में उसकी कुल भराव क्षमता के मुकाबले करीब 65.42 प्रतिशत पानी संग्रहित है। त्रिवेणी नदी में तेज बहाव के चलते आने वाले समय में बांध के जलस्तर में और बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है।
बीसलपुर बांध राजस्थान के प्रमुख पेयजल स्रोतों में शामिल है। बांध से जयपुर, अजमेर, टोंक सहित कई जिलों के करोड़ों लोगों की पेयजल जरूरतें पूरी होती हैं। ऐसे में बांध में पानी की तेज आवक से इन जिलों के लिए भी राहत और उम्मीद की खबर है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *