केकड़ी, 22 जुलाई। केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का जन्मदिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने निजी निवास, जयपुर रोड, केकड़ी पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शुभकामनाएं देने के लिए आने का आग्रह किया है।

विधायक गौतम ने जन्मदिन के अवसर पर एक भावनात्मक संदेश जारी करते हुए कहा कि जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ने उन्हें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि जन्मदिन पर साफा, माला, पुष्पगुच्छ और केक आदि पर खर्च करने के बजाय अपनी श्रद्धानुसार गौशालाओं में सहयोग करें तथा निर्धन, असहाय और जरूरतमंद बच्चों एवं व्यक्तियों की सहायता करें।उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान और जनता का स्नेह व आशीर्वाद ही उनके लिए जन्मदिन का सबसे अनमोल और यादगार उपहार होगा।