251 कांवड़ियों के साथ निकलेगी बजरंग दल की 16वीं कांवड़ यात्रा, 10 अगस्त को केकड़ी पहुंचेगा पुष्कर का पवित्र जल

निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में होगा जलाभिषेक, यात्रा की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन


केकड़ी, 23 जुलाई। सावन मास के पावन अवसर पर बजरंग दल केकड़ी द्वारा इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तीर्थराज पुष्कर से पवित्र जल लेकर आने वाली बजरंग दल की 16वीं कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के सफल संचालन को लेकर सरसड़ी गेट स्थित एलएक्सबी दुल्हा हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
बजरंग दल के पूर्व जिला बल उपासना प्रमुख सीटू साहू ने बताया कि कांवड़ यात्रा के तहत 7 अगस्त को सुबह 11 बजे अजमेर रोड स्थित पवनसुत हनुमान मंदिर (बिजासन माता) से कांवड़िए वाहनों के माध्यम से पुष्कर के लिए रवाना होंगे। 8 अगस्त को प्रातः 5 बजे तीर्थराज पुष्कर सरोवर से पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे। यह यात्रा अजमेर, नसीराबाद और सरवाड़ होते हुए 10 अगस्त को सुबह 8 बजे केकड़ी के पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु कांवड़ियों का भव्य स्वागत करेंगे।

बजरंग दल की 16वीं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

इसके बाद कांवड़िए नगर में धार्मिक शोभायात्रा के साथ प्रवेश करेंगे और सुबह 11 बजे घंटाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में तीर्थराज पुष्कर के पवित्र जल से भगवान शिव का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक करेंगे। इस वर्ष यात्रा में लगभग 251 कांवड़ियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा के दौरान अनुशासन, धार्मिक मर्यादा और सेवा भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


बैठक में यात्रा संचालन के लिए रामावतार चौधरी को कांवड़ यात्रा संयोजक, शैतान तारावत को सहसंयोजक, सीटू साहू को यात्रा सुरक्षा प्रमुख, गोविंद वैष्णव को कोषाध्यक्ष, मदन चौधरी को यात्रा व्यवस्थापक, संजय कुमावत को सह-व्यवस्थापक तथा दिलखुश चौधरी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में यात्रा को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान रामावतार चौधरी, मदन चौधरी, दिलखुश चौधरी, मोनू वैष्णव, प्रधान माली, गोविंद वैष्णव, संजय कुमावत, आर्यन सोनी, दिनेश वैष्णव, शैतान तारावत, महावीर वैष्णव, पवन पांचाल, अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *