केकड़ी। नगर पालिका के आगामी चुनाव को लेकर वार्डवार आरक्षण की स्थिति सामने आ गई है। केकड़ी नगर पालिका के कुल 40 वार्डों में अलग-अलग श्रेणियों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही चुनावी मैदान में संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है।
वार्डवार आरक्षण के अनुसार वार्ड 1, 5, 11, 12, 13, 17, 21, 22, 24, 25, 26, 31, 32, 34, 35, 36 और 37 अनारक्षित (ओपन) रखे गए हैं।
अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 4, 6, 9, 14, 19, 20 और 23 आरक्षित हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वार्ड 8, 10, 16, 18 और 38 निर्धारित किए गए हैं, जबकि ओबीसी महिला के लिए वार्ड 7, 29 और 30 आरक्षित हैं।
अनुसूचित जाति (एससी) के लिए वार्ड 2, 3, 28, 39 और 40 आरक्षित किए गए हैं। वहीं एससी महिला के लिए वार्ड 15 और 27 निर्धारित हैं।
आरक्षण सूची सामने आने के बाद अब राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। सामान्य वार्डों के साथ महिला, एससी और ओबीसी आरक्षित वार्डों में भी संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
केकड़ी नगर पालिका के वार्डवार आरक्षण की स्थिति:
1 – अनारक्षित, 2 – एससी, 3 – एससी, 4 – अनारक्षित महिला, 5 – अनारक्षित, 6 – अनारक्षित महिला, 7 – ओबीसी महिला, 8 – ओबीसी, 9 – अनारक्षित महिला, 10 – ओबीसी, 11 – अनारक्षित, 12 – अनारक्षित, 13 – अनारक्षित, 14 – अनारक्षित महिला, 15 – एससी महिला, 16 – ओबीसी, 17 – अनारक्षित, 18 – ओबीसी, 19 – अनारक्षित महिला, 20 – अनारक्षित महिला, 21 – अनारक्षित, 22 – अनारक्षित, 23 – अनारक्षित महिला, 24 – अनारक्षित, 25 – अनारक्षित, 26 – अनारक्षित, 27 – एससी महिला, 28 – एससी, 29 – ओबीसी महिला, 30 – ओबीसी महिला, 31 – अनारक्षित, 32 – अनारक्षित, 33 – अनारक्षित महिला, 34 – अनारक्षित, 35 – अनारक्षित, 36 – अनारक्षित, 37 – अनारक्षित, 38 – ओबीसी, 39 – एससी और 40 – एससी।