चित्तौड़गढ़, 22 जुलाई। राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिली। मंदिर में रिकॉर्ड 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। दानराशि की गणना का कार्य लगातार सात दिनों तक चला, जिसमें मंदिर के 150 से अधिक कार्मिकों ने भाग लिया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, दानपात्रों से 29.77 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि भेंट कक्ष, ऑनलाइन दान और मनीऑर्डर के माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 96 हजार 2 रुपये की राशि मिली। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 1 किलो 138 ग्राम सोना और 103 किलो 497 ग्राम चांदी भी अर्पित की। मंदिर को 20 से अधिक देशों की विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई हैं।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और देश-विदेश से आने वाले भक्तों के कारण इस बार चढ़ावे ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सात दिनों तक चली गणना प्रक्रिया चली।