अंगदान महादान का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली

केकड़ी. विश्व अंगदान दिवस एवं अंगदान माह जुलाई–अगस्त के तहत राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान की ओर से बुधवार को अंगदान के प्रति जनजागरूकता रैली निकाली गई। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने खाटू श्याम मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र मौर्य, डॉ. सविता मौर्य, कॉलेज प्रभारी कन्हैया लाल टेलर, नोडल अधिकारी दामोदर आचार्य सहित चिकित्सालय एवं कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। शुभारंभ पर हीलियम बैलून छोड़कर अंगदान का संदेश दिया गया।

केकड़ी में अंगदान जागरूकता रैली निकालते नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्रा

रैली खाटू श्याम मंदिर से धान मंडी तिराहा, जूनिया गेट, चुंगी नाका और तेलियान मंदिर होते हुए नगरपालिका परिसर पहुंची। नर्सिंग विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अंगदान के समर्थन में नारे लगाए तथा आमजन को मृत्यु उपरांत अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।वक्ताओं ने कहा कि एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंदों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना और इस पुनीत कार्य में जनभागीदारी बढ़ाना रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *