दिल्ली में आयोजित “आधी आबादी, पूरा हक” अभियान में केकड़ी की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

केकड़ी, 23 जुलाई। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अध्यक्षता में आयोजित “आधी आबादी, पूरा हक” अभियान में केकड़ी से राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव डॉ. सीमा चौधरी ने अपनी टीम के साथ भाग लिया।

नई दिल्ली में आयोजित “आधी आबादी, पूरा हक” अभियान में भाग लेती केकड़ी की महिला कांग्रेस पदाधिकारी


डॉ. सीमा चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, प्रदेशाध्यक्षों एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, भावी नेतृत्व निर्माण तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि “आधी आबादी, पूरा हक” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त संकल्प है। यह कार्यक्रम महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने, नई पीढ़ी को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।इस अवसर पर केकड़ी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिया चौधरी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *