
वार्ड 12 और 37 में बदला चुनावी समीकरण, 3 सितंबर तक नाम वापसी का मौका
केकड़ी। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर केकड़ी नगरपालिका में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद बुधवार को दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली। इससे संबंधित वार्डों में चुनावी समीकरण में बदलाव आया है।रिटर्निंग अधिकारी (नपा) एवं एसडीएम केकड़ी की ओर से जारी प्रेस-नोट के अनुसार वार्ड संख्या 37 से आशीष कुमार जैन और वार्ड संख्या 12 से मोहम्मद सलीम ने 2 सितंबर को अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। दोनों प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में थे।वार्ड 37 से नामांकन वापस लेने वाले आशीष कुमार जैन अजमेरी गेट, खटीक मोहल्ला, केकड़ी के निवासी हैं। वहीं वार्ड 12 से नामांकन वापस लेने वाले मोहम्मद सलीम खिड़की गेट, तिवाड़ी मोहल्ला, केकड़ी निवासी हैं।
अभी एक दिन और नाम वापसी का मौका–राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 3 सितंबर 2026, गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित वार्डों में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।नगरपालिका चुनाव में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अंतिम दिन और कितने प्रत्याशी मैदान से हटते हैं और इसका विभिन्न वार्डों के चुनावी मुकाबलों पर क्या असर पड़ता है।