समाज बंधुओं ने रामस्वरूप सलावंडिया का किया सम्मान, शिक्षा व सामाजिक एकता का दिया संदेश

केकड़ी। सरवाड़ क्षेत्र में कार्यरत रेगर समाज के कर्मचारियों ने शनिवार को केकड़ी पहुंचकर रामस्वरूप सलावंडिया का अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (वि. शि.) जिला अजमेर में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर साफा व माल्यार्पण कर सम्मान किया। समारोह में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त सीबीईओ रामेश्वर प्रसाद झारोटिया ने कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी देते हुए संगठित रहने की आवश्यकता बताई। कपिल कुलदीप ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को अपनाने, समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों को त्यागने तथा शिक्षा व आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनने पर रामस्वरूप सलावंडिया का समाज बंधुओं ने सम्मान किया।

समाज के भामाशाह गोपाललाल वर्मा ने मानव जीवन के उद्देश्य, सामाजिक मूल्यों और वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, रामस्वरूप सलावंडिया ने संगठन से जुड़े रहने के लाभ बताते हुए छात्र, अभिभावक और शिक्षक हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सम्मान के लिए सभी समाज बंधुओं का आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन कपिल कुलदीप ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य जयप्रकाश वर्मा, प्राध्यापक फूलचंद सलावंडिया, पूरणमल झारोटिया, राजमल रेगर, प्रेमचंद झारोटिया, सुरेश वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, लालचंद रातावाल, महेंद्र कुमार नोगिया, सीताराम रेगर, एटीओ सरवाड़ ओमप्रकाश बड़ोला, हरिप्रसाद मौर्य, अजय जाबडोलिया, मोहनलाल जाजोरिया, भूपेंद्र पिंगोलिया, मनोहरलाल वर्मा, सुरेश मुंडोतिया, चंद्रपाल कानव, सत्यनारायण उचेनियां, कमलेश कुमार, दुर्गालाल रेगर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी समाज बंधुओं ने सामाजिक एकता को मजबूत करने, शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने तथा अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का त्याग कर समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *