केकड़ी में वैष्णव समाज के युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, जयप्रकाश वैष्णव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित


सर्वसम्मति से बनी नई कार्यकारिणी, रामानंद जयंती भव्य रूप से मनाने का लिया संकल्प
केकड़ी, 26 जुलाई।वैष्णव युवा संगठन परिषद परिक्षेत्र केकड़ी के नेतृत्व को रविवार को नया स्वरूप मिला। आगर के बालाजी मंदिर, बोगला में आयोजित चुनाव सभा में समाज के युवाओं ने अभूतपूर्व एकजुटता का परिचय देते हुए जयप्रकाश वैष्णव (रामगढ़) को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। इसके साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव सभा के साथ युवा सामूहिक गोठ का आयोजन भी हुआ, जिसमें केकड़ी, सरवाड़, जहाजपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक वातावरण में सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद आयोजित चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश वैष्णव का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर अपनी सहमति व्यक्त की। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित युवाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नए अध्यक्ष का स्वागत किया।

वैष्णव युवा संगठन परिषद परिक्षेत्र केकड़ी की चुनाव सभा में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर जयप्रकाश वैष्णव का स्वागत करते समाजबंधु।

इस अवसर पर युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर बिजोलिया एवं युवा महासभा के पवन वैष्णव (जहाजपुर) सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन मंचासीन रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवाओं को केवल सामाजिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिक्षा, सेवा, संस्कार, संगठन और समाजहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने संगठन को सामाजिक समरसता, भाईचारे और युवा नेतृत्व को मजबूत करने का प्रभावी मंच बताया।

बोगला में आयोजित चुनाव सभा एवं नवीन कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में मौजूद समाज के युवा एवं वरिष्ठजन।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को सहयोग देने वाले भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। वक्ताओं ने समाज के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश वैष्णव ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि रामानंद जयंती इस बार पूरे परिक्षेत्र में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।सभा में संगठन की नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें मोहित वैष्णव (तस्वारिया), किशन वैष्णव (पाडल्या), विनोद वैष्णव (भांवसा), डॉ. राहुल वैष्णव (पारा), सुमित वैष्णव (सदारा), हनुमान वैष्णव (जूनिया) एवं शंकर वैष्णव (मालेड़ा) को उपाध्यक्ष बनाया गया। धर्मराज वैष्णव (डाबर) को महासचिव, संजय वैष्णव (सांकरिया) को कोषाध्यक्ष, सुरेश वैष्णव (सांपला) को प्रवक्ता, गोविन्द वैष्णव (केकड़ी) को मीडिया प्रभारी, सागर वैष्णव (खिड़की गेट) को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी तथा लक्ष्मण वैष्णव (सांकरिया) को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा बुद्धिप्रकाश वैष्णव, द्वारका वैष्णव, महेश वैष्णव, उमेश वैष्णव, तेजमल वैष्णव, राजेश वैष्णव, शिवांश वैष्णव एवं महावीर वैष्णव सहित कई युवाओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजित युवा सामूहिक गोठ में सभी समाजबंधुओं ने एक साथ भोजन ग्रहण किया। आयोजन में समाज के सैकड़ों युवाओं एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *